बांग्लादेशी अंतरिम PM बोले- भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्य लैंडलॉक्ड:उनके पास समुद्र तक पहुंचने का रास्ता नहीं, हमारे बैकयार्ड में समुद्र है

Updated on 01-04-2025 12:51 PM

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य को लैंड लॉक्ड (भूमि से घिरे हुए) बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश उस पूरे इलाके के समुद्र का एकमात्र गार्डियन (संरक्षक) है। हमारे बैकयार्ड में समुद्र है।

मोहम्मद यूनुस हाल ही में चीन की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चीन को बांग्लादेश में निवेश करने का न्योता दिया।

यूनुस ने कहा कि भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्य जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है लैंड लॉक्ड हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। बांग्लादेश उस रीजन में समुद्र का एकमात्र गार्डियन है। इससे निवेश का बड़ा अवसर मिलता है।

PM मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य ने जताई आपत्ति

अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने मोहम्मद यूनुस के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं।

संजीव सान्याल ने कहा कि चीन बांग्लादेश में निवेश करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन यूनुस की तरफ से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लैंड लॉक्ड होने का हवाला देकर की गई अपील हैरान करने वाली है।

यूनुस बोले- मौके का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए

यूनुस ने कहा कि यहां चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो सकता है- इस इलाके में चीजों को बनाया जा सकता है, प्रोड्यूस किया जा सकता है और बेचा जा सकता है। यह एक प्रोडक्शन हाउस है, हमें इस मौके का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।

भारत पूर्वोत्तर में कनेक्टिवटी बढ़ाने के कई प्रोजेक्ट चला रहा

यूनुस के बयान में इस तथ्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है कि भारत अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत नॉर्थ में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारी निवेश कर रहा है। इसमें कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाओं के जरिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत को म्यांमार और दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने वाले सड़क नेटवर्क का निर्माण कर रहा है।

यूनुस का यह बयान इसलिए भी हैरान करने का वाला है क्योंकि पूर्वोत्तर भारत में सिलिगुडी कॉरिडोर है। जिसे भारत का चिकन नेक माना जाता है। 60 किमी लंबा और 22 किमी चौड़ा यह कॉरिडोर नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों को भारत के साथ जोड़ता है। भारत इसके इलाके की सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा चौकन्ना रहता है।

चार दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे थे यूनुस 

युनूस बुधवार को चार दिन की चीन यात्रा पर पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मौके पर जिनपिंग ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

जिनपिंग ने कहा- आपसी भरोसे के आधार पर चीन बांग्लादेश का अच्छा पड़ोसी, अच्छा दोस्त और अच्छा पार्टनर बना रहेगा।

दोनों नेताओं ने नौ समझौते पर साइन किए। इनमें आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर एक समझौता (एग्रीमेंट) और आठ समझौता ज्ञापन (MoUs) पर थे। ये समझौते प्राचीन ग्रंथों के अनुवाद और प्रकाशन, सांस्कृतिक विरासत, समाचार आदान-प्रदान, मीडिया, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस टैरिफ का भारत पर क्या पड़ा है, ये…
 10 April 2025
भारत ने बांग्लादेश को दी जानी वाली माल ट्रांसफर फैसिलिटी (ट्रांस-शिपमेंट सुविधा) वापस ले ली है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 8 अप्रैल को सर्कुलर जारी कर…
 10 April 2025
बांग्लादेश में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में…
 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के…
 10 April 2025
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे हैं।…
 09 April 2025
भारतीय बिजनेसमैन श्रुति चतुर्वेदी ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका में पुलिस और FBI ने उन्हें एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक हिरासत में रखा। इसकी वजह से उनकी फ्लाइट…
 09 April 2025
दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सोमवार को इजराइल के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी पत्रकार अहमद मंसूर की जलने से मौत हो गई। इस हमले में कुल दो पत्रकार…
 09 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस में एक नया बिल पेश किया गया है। इससे अमेरिका में पढ़ने वाले…
 09 April 2025
टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीनियर ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को बेवकूफ बताया। नवारो ने एक इंटरव्यू कहा था कि मस्क की…
Advt.