ट्रम्प टैरिफ के जवाब में कनाडा ने टैरिफ लगाया:फ्रांस ने अमेरिका में निवेश पर रोक लगाई

Updated on 04-04-2025 05:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद ट्रेड वॉर तेज हो गया है। कनाडा ने गुरुवार को अमेरिकी कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20% टैरिफ वापस लेना होगा।

ट्रम्प ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया है। नई टैरिफ दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारत के उत्पादों पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया जाएगा। थाइलैंड पर 37%, ताइवान पर 32% जबकि जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है।

सऊदी अरब, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पर बेसलाइन 10% टैरिफ की घोषणा की। गुरुवार से अमेरिका ने आयातित कारों और कार के पार्ट्स पर 25% टैरिफ वसूली भी शुरू कर दी।

भारत पर चीन से आधा टैरिफ... फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 लाख करोड़ का लाभ

ट्रम्प टैरिफ भारत के लिए आपदा में अवसर भी साबित हो सकता है। भारत पर 27% जबकि चीन पर 34% टैरिफ लगाया गया है। चीन पर दो हफ्ते पहले से 20% टैरिफ लागू है यानी चीन पर अब कुल ट्रम्प टैरिफ 54% है, यानी भारत से दोगुना।

भारतीय फार्मा सेक्टर को टैरिफ से राहत मिली है। जबकि चीन पर ऊंचे टैरिफ का फायदा भारत के इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर को भी मिल सकता है। इन दोनों ही सेक्टरों की अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में लगभग 24 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रु.) की हिस्सेदारी है। ये भारत के लिए सीधे-सीधे फायदे की स्थिति है।

साथ ही केंद्र सरकार का कहना है कि ये टैरिफ भारत के लिए कोई ‘झटका’ नहीं, बल्कि ‘मिक्सबैग’ हैं। टैरिफ का समाधान भारत-अमेरिका के बीच लगभग 500 अरब डॉलर (42.75 लाख करोड़ रु.) की ट्रेड डील हो सकती है। इस पर पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। सितंबर तक डील फाइनल हो जाएगी।

कपड़ा इंडस्ट्री में वियतनाम, बांग्लादेश पर ज्यादा टैरिफ भारत के लिए मौका

गारमेंट-टेक्सटाइल सेक्टर में भारत के प्र​तिद्वंद्वी बांग्लादेश पर 37%, श्रीलंका पर 44% वियतनाम पर 46% टैरिफ लगा है। भारत में गारमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर इन देशों से बेहतर है। 3 अरब डॉलर निर्यात वाले भारतीय गारमेंट सेक्टर को अमेरिका से नए सप्लाई ऑर्डर मिल सकते हैं।

जेम्स और जूलरी (रत्न-आभूषण) सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका सबसे ज्यादा है। अभी लूज डायमंड पर शून्य जबकि आभूषणों पर 7% तक टैरिफ है। अब ये 27% हो जाएगा। अभी अमेरिका की जरूरत का लगभग 30% आयात भारत से होता है। इसकी कीमत लगभग 11 अरब डॉलर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस टैरिफ का भारत पर क्या पड़ा है, ये…
 10 April 2025
भारत ने बांग्लादेश को दी जानी वाली माल ट्रांसफर फैसिलिटी (ट्रांस-शिपमेंट सुविधा) वापस ले ली है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 8 अप्रैल को सर्कुलर जारी कर…
 10 April 2025
बांग्लादेश में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में…
 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के…
 10 April 2025
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे हैं।…
 09 April 2025
भारतीय बिजनेसमैन श्रुति चतुर्वेदी ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका में पुलिस और FBI ने उन्हें एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक हिरासत में रखा। इसकी वजह से उनकी फ्लाइट…
 09 April 2025
दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सोमवार को इजराइल के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी पत्रकार अहमद मंसूर की जलने से मौत हो गई। इस हमले में कुल दो पत्रकार…
 09 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस में एक नया बिल पेश किया गया है। इससे अमेरिका में पढ़ने वाले…
 09 April 2025
टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीनियर ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को बेवकूफ बताया। नवारो ने एक इंटरव्यू कहा था कि मस्क की…
Advt.