दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए बनाए जाएंगे क्लस्टर, किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद

Updated on 05-05-2026 12:22 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार नई रणनीति पर काम कर रही है। अरहर, उड़द और मसूर जैसी प्रमुख फसलों के लिए अलग-अलग क्लस्टर बनाकर किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विभाग की यह योजना मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए पेश की जाएगी।

नई योजना के तहत प्रदेश में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर आधारित मॉडल अपनाया जाएगा। अरहर, उड़द और मसूर की खेती के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान कर वहां किसानों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

किसानों को मिलेगा बीज और खाद का समर्थन

क्लस्टर क्षेत्रों में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

एमएसपी पर खरीदी की गारंटी

सरकार इन तीनों दलहनी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों को बाजार में बेहतर कीमत मिल सकेगी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

अन्य विभागों के प्रस्ताव भी होंगे पेश

कैबिनेट बैठक में महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण समेत कई विभागों की योजनाओं को 2031 तक जारी रखने के प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे।

अचल संपत्ति विवरण की समयसीमा बढ़ी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक माह की अतिरिक्त मोहलत दी है। अब अधिकारी जून तक अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर की स्वच्छता की जांच करने के लिए केंद्रीय दल अगले सप्ताह शहर में आ सकता है। सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना को देखते हुए…
 11 May 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास पर रत्नागिरी से आशाराम तिराहा तक बनाई जा रही 10 लेन सड़क परियोजना में बाधा बन रहे सभी तरह के अतिक्रमणों को हटाने का काम तेजी से किया…
 11 May 2026
भोपाल। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके कारण भोपाल में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत शुरू हो गई थी। इस वजह से गैस…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पहले से ही अवैध हिरासत, थर्ड डिग्री और अपराधियों को छोड़ने जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में है। इसके बावजूद राजधानी के कई थानों और…
 11 May 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र की बीनागंज पुलिस चौकी में एक होटल के कमरे में एक युवक का शव तौलिया के फंदे पर बीती रात लटका मिला। इसकी सूचना पर मौके…
 11 May 2026
भोपाल। राजधानी के न्यू मार्केट की रौनक इन दिनों अंधेरे में डूबती नजर आ रही है। शहर के सबसे बड़े और प्रमुख बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में कई दिनों से…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम…
 11 May 2026
भोपाल। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने चर्चित धारावाहिक चाणक्य से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष आयोजन में भोपाल पहुंचे फिल्मकार ने नईदुनिया से विशेष बातचीत में…
Advt.