सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा

Updated on 07-04-2025 12:45 PM

दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है।

पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। पशु पालन के लिये गवचर में हरा चारा उगाये। गवचर के लिए गांव में 6 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर लिया जाये। अभ्युदय संस्थान में पुरानी पारम्परिक कृषि को आज भी पुनर्जीवित रखा है। कार्यशाला के दौरान सभी को अवलोकन व अनुभव करने का अवसर मिला है। आपको भी अपने गांव को अच्छे काम से प्रदेश में पहचान दिलाना है।

गांव में व्यवस्थायें बनाये। कार्यशाला की सिख से गांव में अभिनव प्रयोग करे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों से अंतरंग चर्चा कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने अभ्युदय संस्थान में गौशाला, सोलर सिस्टम, हरे चारा की खेती का भी अवलोकन किया। अभ्युदय संस्थान प्रमुख संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 April 2025
रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसके तहत 6 अप्रैल से 14…
 11 April 2025
रायपुर।  जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम छांटा और परसदा में आयोजित मानस सम्मलेन में कहा कि भगवान की जन्मभूमि…
 11 April 2025
एमसीबी। सत्य, अहिंसा और जीवदया के प्रेरणा स्रोत केवल्य ज्ञानी तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में जैन समाज के युवाओं ने एक अनुकरणीय पहल करते…
 11 April 2025
रायपुर। अब वक्त है हथियार छोड़कर कलम, खेती और अपने रुचि के रोजगार व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को…
 11 April 2025
रायपुर।  छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय गोविंदलाल वोरा की स्मृति में रायपुर प्रेस क्लब परिसर में एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन 13 अप्रैल को शाम…
 11 April 2025
एमसीबी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग की प्रथम तीर्थ यात्रा का शुभारंभ आज 10 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक…
 11 April 2025
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "सेवा पखवाड़ा" अभियान के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल की महिला मोर्चा ने मौदहापारा स्थित महावीर गौशाला में सफाई कार्य और गौमाताओं के लिए…
 11 April 2025
रायपुर। भारतीय कला एवं संगीत को प्रोत्साहन एवं संरक्षण देने के उद्देश्य से राज्यपाल रमेन डेका ने स्वेच्छानुदान मद से असम नाट्य सम्मेलन जिला नौगांव असम को 2 लाख रूपये की…
 10 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के…
Advt.