देवोलीना ने 'सड़े अंडे' से की ममता बनर्जी की तुलना, जमात नेता से कहा- उसे बांग्लादेश का PM बना दो

Updated on 07-05-2026 11:55 AM
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुदा पर तीखा हमला बोला है। नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को भारत से आजाद कराने की मांग की। साथ ही कहा कि बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान उनके साथ हैं। यही नहीं, नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से अपील की कि वह नई दिल्ली के खिलाफ जंग का ऐलान करें। इसी पर देवोलीना भट्टाचार्जी भड़क गईं और नूरुल हुदा पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी तुलना 'सड़े हुए अंडे' से कर दी।

देवोलीना भट्टाचार्जी जमात नेता पर भड़कीं, ममता बनर्जी पर कसा तंज

देवोलीना भट्टाचार्जी ने नूरुल हुदा के उस वीडियो को अपने X अकाउंट पर रीट्वीट किया, जिसमें वह ममता बनर्जी से नई दिल्ली के खिलाफ जंग का ऐलान और पश्चिम बंगाल को आजाद घोषित करने की मांग कर रहे हैं। देवोलीना ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि वो खुद उस सड़े हुए अंडे को अपने साथ क्यों नहीं ले गए और उसे बांग्लादेश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना देते। बांग्लादेश सचमुच उसे डिजर्व करता है।'

क्या बोले थे जमात नेता नूरुल हुदा? मचा हंगामा

बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा ने जारी किए एक वीडियो मैसेज में ममता बनर्जी से कहा, 'प्लीज अभी इस्तीफा मत दीजिए। दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करिए। पश्चिम बंगाल की आजादी की घोषणा करिए। बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान आपके साथ खड़े रहेंगे।' भारत के खिलाफ दिए इस आपत्तिजनक बयान पर खूब हलचल मच गई। बहुत से लोगों ने इसे भड़काऊ बताया। भड़कने वाले लोगों में देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हो गईं।

देवोलीना ने ममता बनर्जी का हार पर नाम लिए बिना कसा था तंज

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हार गई, जबकि बीजेपी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ममता बनर्जी की करारी हार पर देवोलीना ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने ममता बनर्जी का कहीं नाम तो नहीं लिया था, पर इशारा साफ था। साथ में राहुल गांधी पर भी तंज कसा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.