डिजिटल ठगी से बचना चाहते हैं तो ये 5 बातें याद रखिए; खुद NPCI ने बताया है

Updated on 29-04-2026 12:51 PM
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के लिए सतर्क और जागरूक रहना भी जरूरी हो गया है। सुरक्षित भुगतान की आदतें अपनाना आसान है और ये डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। इसने आम जनता से पांच बातों पर अमल करने को कहा है। हम जानते हैं ये पांच बातें।

भुगतान करने से पहले हमेशा जांच करें

जैसे ही किसी चीज के आप कोई राशि का भुगतान करते हैं, उससे पहले, स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नाम को जरूर देखें। सुनिश्चित करें कि यह वही व्यक्ति या कारोबारी है, जिसे आप पैसे का भुगतान करना चाहते हैं। पुष्टि करने के लिए कुछ सेकंड का समय लीजिए। इससे गलतियों से बचा जा सकता है।

भरोसेमंद का करें चुनाव

आप किसी को पेमेंट करते हैं तो सदैव भरोसेमंद पेमेंट ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करें। आप जिन्हें भुगतान कर रहे हैं, उसका आधिकारिक ऐप है तो अति उत्तम। यदि ऐसा नहीं है तो किसी विश्वसनीय ऐप या वेबसाइट के जरिए ही पेमेंट करें। इसे गांठ बांध कर रखें कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना है। साथ ही अपने मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड नहीं करें।

PIN या OTP साझा न करें

फ्रॉड करने वाले सबसे पहले आपने PIN या OTP साझा करने को कहते हैं। कभी भी अपना PIN या OTP किसी के साथ साझा नहीं कीजिए। आपका UPI PIN, OTP या बैंक विवरण निजी और गोपनीय है। इन्हें कभी भी किसी के साथ साझा न करें, भले ही फोन करने वाला खुद को बैंक, पुलिस या किसी सरकारी कार्यालय का अधिकारी बताएं।

जल्दबादी न दिखाएं

कोई आपको राशि का भुगतान करने को कहता है और आप उससे संतुष्ट नहीं हैं तो उसे पेमेंट करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। यदि कोई आपसे जल्दी भुगतान करने या अपनी जानकारी तुरंत साझा करने का अनुरोध करें तो आप सतर्क हो जाएं। आप उनसे कह सकते हैं कि आप जांच करके वापस कॉल करेंगे। समय लेना और सावधानी बरतना पूरी तरह ठीक है। इससे ठगी की आशंका न्यूनतम हो जाती है।

नियमित जांच करें

आप यदि अपने बैंक खाते में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या फोन बैंकिंग चालू करते हैं तो बैंक वाले से SMS और ऐप नोटिफिकेशन भेजने का अनुरोध करें। इसके लिए बैंक कुछ शुल्क लेती है। लेकिन यह एक सुरक्षित तरीका है। जैसे ही आपके खाते में कोई ट्रांजेक्शन होगा, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा। हर अलर्ट को ध्यान से पढ़ें। यदि कोई लेनदेन संदिग्ध लगे, तो तुरंत अपने बैंक या भुगतान ऐप से संपर्क करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
नई दिल्ली: ईरान को तबाह करने चला अमेरिका इस आग में खुद झुलस गया है। ईरान युद्ध की आग अमेरिका तक पहुंच गई है। दरअसल, ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (…
 07 May 2026
नई दिल्ली: दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज ( Emaar Properties ) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद अलाब्बर ( Mohamed Alabbar ) ने भारतीय कर्मचारियों की कार्यशैली की जमकर…
 07 May 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स का विवाद हाई कोर्ट पहुंच गया है। बंबई हाई कोर्ट में बुधवार को दायर एक याचिका में टाटा ट्रस्ट्स की शुक्रवार को होने वाली अहम बैठक को…
 07 May 2026
नई दिल्ली: एआई के बढ़ते चलन ने दुनिया की इकॉनमी को पूरी तरह बदल दिया है। इस साल साउथ कोरिया और ताइवान जैसे एमर्जिंग मार्केट्स के मार्केट कैप में भारी तेजी…
 07 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव आपके लाइफस्टाइल को महंगा कर रहा है। पहले तो इससे दैनिक उपयोग की चीजों के दाम बढ़े। कल ही खबर आई थी…
 07 May 2026
नई दिल्ली: कभी सरकारी कंपनी रही हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
Advt.