राज ठाकरे बोले- सोशल मीडिया से इतिहास न पढ़ें लोग:हमें पेड़ों-नदियों की फिक्र नहीं, औरंगजेब की कब्र की चिंता कर रहे हैं

Updated on 31-03-2025 12:37 PM

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने औरंगजेब कब्र विवाद की निंदा की है। राज ने रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा रैली में कहा कि लोग वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड मैसेज से इतिहास न पढ़ें, सोशल मीडिया से नहीं, विश्वसनीय जगहों से इतिहास पढ़ें।

उन्होंने कहा, "इतिहास के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, राजनेता इन मुद्दों को हवा दे रहे हैं ताकि विवाद को बढ़ाकर फायदा उठाया जा सके। हमें नदियों और पेड़ों की चिंता नहीं है, हम औरंगजेब की कब्र की फिक्र कर रहे हैं।"

इस विवाद की शुरुआत सपा विधायक अबू आजमी के बयान से शुरू हुई। उन्होंने 3 मार्च को कहा- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।

इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सातारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोंसले ने कहा कि एक JCB मशीन भेजकर उसकी (औरंगजेब) कब्र को गिरा दो। इसके बाद 17 मार्च को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। नागपुर में हिंसा भड़क गई थी।

राज ठाकरे की स्पीच की 5 बातें

1. शिवाजी नाम के विचार को मारना चाहता था औरंगजेब

राज ठाकरे ने कहा, 'औरंगजेब ने महाराष्ट्र में 27 साल बिताए और वो मराठाओं से लड़ता रहा। वह शिवाजी की विरासत को मिटाना चाहता था, लेकिन आखिरकार वो हार गया। औरंगजेब उस विचार को मारना चाहता था, जिसका नाम शिवाजी था। शिवाजी की मृत्यु के बाद भी औरंगजेब महाराष्ट्र में रहा और उनके आदर्शों को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।'

2. फिल्म देखकर जागने वाला हिंदू किसी काम का नहीं

ठाकरे ने कहा, 'हम मौजूदा समय के असली मुद्दों को भूल गए हैं। फिल्म देखकर जागने वाले हिंदू किसी काम के नहीं हैं। क्या आपको विक्की कौशल को देखकर संभाजी महाराज के बलिदान के बारे में और अक्षय खन्ना को देखकर औरंगजेब के बारे में पता चला? औरंगजेब का क्या मामला था किसी को पता है क्या?'

3. बच्चों को दिखाओ औरंगजेब को यहां दफनाया गया था

ठाकरे ने कहा कि बीजापुर के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था और यह छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना नहीं हो सकता था। लोग उकसावे में न आएं।। शिवाजी से पहले और शिवाजी के बाद के युगों में सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियां अलग-अलग थीं। औरंगजेब की कब्र की जो सजावट की गई है, उसे हटा दो। सिर्फ कब्र को रखो, वहां पर बड़ा बोर्ड लगा दो। बोर्ड पर लिखो कि जो हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को जो मारने आया था, उसे महाराष्ट्र की भूमि में दफनाया। छोटे-छोटे बच्चों को दिखाओ औरंगजेब को यहां दफनाया था।

4. कोई देश धर्म के आधार पर प्रगति नहीं कर सकता है

राज ठाकरे ने कहा, 'औरंगजेब का जन्म गुजरात के दाहोद में हुआ था। जो लोग अपनी स्वार्थी राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए लोगों को भड़काते हैं, उन्हें इतिहास से कोई सरोकार नहीं है।कोई भी देश धर्म के आधार पर प्रगति नहीं कर सकता। आप तुर्किये को देखिए कि कैसे उसने खुद को सुधार लिया। धर्म आपके घर की चारदीवारी के भीतर ही रहना चाहिए। एक हिंदू की पहचान हिंदू के रूप में तभी होती है, जब मुसलमान सड़कों पर उतरते हैं या दंगों के दौरान। नहीं तो हिंदू भी जाति के आधार पर बंटे हुए हैं।'

5. धर्म के नाम पर नदियों को दूषित न करें

ठाकरे ने एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि शवों को जलाकर गंगा नदी में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह कैसा धर्म है, अगर हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट कर रहे हैं। गंगा की सफाई पर 33,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और यह अभी भी जारी है। क्या हमें खुद में सुधार नहीं करना चाहिए।

महाराष्ट्र की नदियां भी बेहद प्रदूषित हैं। देश की 311 सबसे प्रदूषित नदियों में से 55 महाराष्ट्र की हैं। मुंबई में पांच नदियां हैं और उनमें से चार खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एकमात्र जीवित मीठी नदी मरने वाली है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
जयपुर में 17 साल पहले हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान जिंदा बम मिलने के मामले में दोषी चार आतंकियों को मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई। इनमें सैफुर्रहमान,…
 10 April 2025
केरल में बच्चों से यौन अपराध (POCSO) के मामलों की जांच अब पुलिस की एक खास टीम करेगी। बुधवार को केरल सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए एक डेडिकेटेड विंग…
 10 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर पैक्ड फूड पर चेतावनी वाली लेबलिंग को लेकर नए नियम बनाए।कोर्ट ने ये आदेश एक…
 10 April 2025
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में दो जनजातियों के बीच हुए विवाद की वजह से बुधवार को 17 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया। जोमी और हमार जनजाति के बीच मंगलवार को…
 10 April 2025
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 8…
 10 April 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की मंगलवार (9 अप्रैल) को दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह घटना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई, जब पायलट श्रीनगर-दिल्ली…
 10 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर…
 10 April 2025
भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।…
 09 April 2025
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत…
Advt.