राजपाल यादव ने शुरू किया यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में दिखाया घर, हाथ जोड़कर कहा- बच्चे-बूढ़े, सबके लिए

Updated on 28-02-2026 05:22 PM
जमानत मिलने के बाद एक्टर राजपाल यादव ने एक नई यात्रा शुरू की है और अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यूट्यूब पर अपने इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए फैंस से आशीर्वाद मांगा है।

एक वीडियो मैसेज में राजपाल यादव ने कहा, 'हैलो दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं लंबे समय से एक नए अध्याय की शुरुआत की तैयारी कर रहा था। वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है। मेरा यूट्यूब चैनल आज से शुरू हो रहा है और इस चैनल का नाम है राजपाल नौरंग यादव।'

राजपाल यादव का यूट्यूब चैनल

इस प्लेटफॉर्म के पीछे की सोच को समझाते हुए उन्होंने कहा, 'राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा मनोरंजन मिले। स्वस्थ रक्त संचार के लिए भरपूर मनोरंजन। यह चैनल आपका है, इसका आनंद लें, इसे खूब शेयर करें और सब्सक्राइब करें।' पहले वीडियो में उनका घर दिखाई दे रहा है, लेकिन पूरा नहीं।


राजपाल यादव ने फैंस को दिया धन्यवाद

कुछ दिन पहले, जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने हिंदी में एक नोट लिखा। इस मैसेज में लिखा था, 'आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए हार्दिक धन्यवाद।'

राजपाल यादव की फिल्में

'हंगामा', 'भूल भुलैया', 'चुप चुप के' जैसी फिल्मों में अपने बेमिसाल काम और यादगार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले राजपाल यादव दो दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड में एक फेमस हस्ती बने हुए हैं।


राजपाल यादव को जेल और रिहाई

दुर्भाग्यवश, उनकी हालिया कानूनी परेशानियों ने सुर्खियां बटोरीं और उनकी जमानत की खबर ने फैंस का दिल रख दिया। जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि राजपाल चेक बाउंस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद एक हफ्ते पहले तिहाड़ जेल से बाहर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.