वो किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती थी और कर सकती है... बरखा बिष्ट का 21 साल बाद खुलासा, एकता कपूर ने ठोका था केस
Updated on
31-03-2025 02:14 PM
टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने 21 साल पहले 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने हाल ही में बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनपर मुकदमा दायर कर दिया था। उन्होंने ये केस खुद ही लड़ा था और घर पर कुछ नहीं बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। बरखा ने ये भी कहा कि एकता चाहतीं तो उनका करियर खत्म कर सकती थीं, लेकिन वो पीछे हट गई थीं।
बरखा बिष्ट ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एकता कपूर के मुकदमे के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने घर पर किसी को नहीं बताया। मैंने एक वकील हायर किया और केस लड़ा। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि ये व्यर्थ है और मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस वक्त एकता के पास आपका करियर बनाने या बिगाड़ने की पावर थी, आज भी वो ऐसा कर सकती हैं। केस लगभग एक साल तक चला और मैंने अदालत की सुनवाई में भाग लेने के साथ-साथ अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी।' Barkha Bishtने आगे बताया कि उन्होंने अपने परिवार को मुकदमे के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'घर पर लड़ाई करने और मुंबई आने के बाद, आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते।'
'एकता चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी'
बरखा ने आगे कहा, 'मैं इस गर्व के साथ आई थी कि जो भी करूंगी, खुद करूंगी। इसलिए मुझे खुद ही इसे संभालना पड़ा। एक न्यूकमर, मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन किसी दैवीय शक्ति से एकता पीछे हट गईं। अगर वह चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी।'
इस शो में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो बरखा को पिछली बार 'पावर ऑफ पांच' में देखा गया था। इसमें रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल, बरखा बिष्ट और उर्वशी ढोलकिया भी नजर आए। इस शो का प्रीमियर इस साल की शुरुआत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुआ था।
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अकसर ही अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने सनातन…
एक्टर और कॉन्टेंट क्रिएटर अविनाश द्विवेदी की वेब सीरीज 'दुपहिया' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो की सक्सेस के बाद अविनाश ने अपनी बीवी, एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना…
अंशुमान राजपूत, राज यादव, मणि भट्टाचार्य और तनु श्री की नई भोजपुरी फिल्म 'अंगना में खनके कंगना' का बेजोड़ ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बुधवार, 9 अप्रैल को 'रापचिक' यूट्यूब…
'लॉक अप' और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ट्रेंड होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने सेंसेशनल डांस…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते शुक्रवार, 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियोजेनिक शॉक के कारण उनका निधन हो…