नक्सली गतिविधियों को रोकने मध्य प्रदेश में एनआईए की तर्ज पर बनी एसआईए

Updated on 02-04-2025 12:01 PM

भोपाल। नक्सली गतिविधियों को रोकने, जांच व उनके विरुद्ध ऑपरेशन के लिए प्रदेश में स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एसआईए) का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा के आईजी स्तर के अधिकारी को इसका प्रमुख बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों में भी इसी तरह की जांच एजेंसी बनाई गई है। यह केंद्र की नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की तरह काम करेगी। एनआईए का गठन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई के लिए किया गया है।

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी

केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इसका गठन किया जा चुका है। नक्सलियों ने इन तीनों राज्यों को मिलाकर एक जोन (एमएमसी) बनाया हुआ है। एसआईए से इसमें नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी आएगी।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च, 2026 तक देश से नक्सल समस्या पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। एसआईए का गठन इसी दिशा में एक प्रयास है। इसका मुख्य काम नक्सलियों के नेटवर्क का पता लगाना है।

साथ ही, एजेंसी के अन्य कार्य नक्सलियों को आर्थिक सहायता कहां से मिल रही है, नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे हथियार उन तक कैसे पहुंच रहे हैं, नए नक्सलियों की भर्ती का तरीका, ग्रामीणों से संपर्क की रणनीति, बड़ी नक्सली घटनाओं की जांच से संबंधित रहेगा। मध्य प्रदेश एसआईए नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में एनआईए का भी सहयोग लेगी। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने काम प्रारंभ कर दिया है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं 65 से 70 नक्सली

बता दें, मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में 65 से 70 नक्सली सक्रिय हैं। इनमें लगभग आधी महिलाएं हैं। ये नक्सली मूल रूप से छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र के हैं। मध्य प्रदेश के मात्र तीन ही हैं। पुलिस का प्रयास है कि ये नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर दें या उन्हें मार दिया जाए। नक्सली संगठन में नई भर्ती नहीं होने पाए, यह भी पुलिस की कोशिश है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
भोपाल सेंट्रल जेल से पेशी के लिए अपराधियों को न्यायालय लेकर पहुंचे नेहरू नगर पुलिस लाइन से पुलिस बाल के साथ मारपीट करने के 3 आरोपियों को भोपाल जिला न्यायालय…
 10 April 2025
मप्र की करीब 550 पंचायतों को अब स्मार्ट पंचायत बनाने की तैयारी है। इस कैटेगरी में वह पंचायतें शामिल होंगी, जिनमें सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सीवेज…
 10 April 2025
हाईवे अपग्रेडेशन - केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने आज धार में भी यह मुद्दा उठाएंगे सीएम मोहन यादवराज्य सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सात ऐसे हाईवे को अपग्रेड…
 10 April 2025
प्रदेश के पहले ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करने के साथ ही इसी साल यहां सौ फीसदी सीटों को भरा जाए। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से…
 10 April 2025
ग्वालियर के खासगी बाजार में एक इमारत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक के बाद एक 5 एलपीजी सिलेंडर फटे। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो…
 10 April 2025
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन में ईवीएम का मुद्दा उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो…
 10 April 2025
कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और दो…
 10 April 2025
7 अप्रैल को पटना में 'पलायन रोको-रोजगार दो' रैली में राहुल गांधी के बयान ने संगठन को नई दिशा में ले जाने का संकेत दिया है। राहुल के इस भाषण…
 10 April 2025
वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें…
Advt.