फिल्म भूलन-द-मेज के लिए प्रसिद्ध गाँव मौंहाभाठा में जिला प्रशासन ने लगाया जनसमस्या निवारण शिविर

Updated on 07-05-2026 11:08 AM

गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म से सम्मान पाने वाली संजीव बख्शी के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी उपन्यास भूलन कांदा पर आधारित फिल्म भूलन-द-मेज की शूटिंग गॉव मौंहाभाठा के जिस बरगद पेड़ के नीचे हुई थी। उसी बरगद पेड़ के छाया तले आज प्रशासन ने आसपास के ग्रामीण अंचल के अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

कलेक्टर  बीएस उइके ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई से 10 जून तक जिले भर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, शिक्षा और अन्य सभी विभागों के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

  इस दौरान जनपद पंचायत के अध्यक्ष  सोहन धु्रव ने कहा कि गांव-गांव में इस प्रकार की शिविर लगाकार ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना शासन की पारदर्शी और जवाबदेही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और मांगें बेझिझक रखें तथा सक्रिय रूप से इन शिविरों में उपस्थित रहकर अपनी-अपनी मांग एवं समस्याओं के बारे में अवगत कराएं ताकि प्रशासन उसका समाधान कर सके। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष  लेखराम साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  राजेश साहू ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए कहा कि पात्रता अनुसार हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करे।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। मत्स्य विभाग ने दो हितग्राहियों को मत्स्य जाल वितरित किए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो हितग्राहियों को कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण आवासों की चाबी और एक हितग्राही को ऋण पुस्तिका वितरित किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच जनमन पत्रिका का वितरण भी किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थेे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.