Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार की अचानक मौत से फैंस को लगा तगड़ा झटका, 6 बार रहे थे मिस्टर इंडिया

Updated on 25-02-2026 12:31 PM
रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' में नजर आए मयंक पवार की मौत हो गई है, जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। मयंक पवार भले ही Splitsvilla 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए, पर वह मिस्टर इंडिया भी थे। उन्होंने शो में हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था। मयंक पवार 37 साल के थे और उनकी अचानक मौत पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। मयंक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पर उनकी टीम ने दुखभरी खबर मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।

मयंक पवार की टीम ने दी उनकी मौत की जानकारी

मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटॉर और कई लोगों के लिए प्रेरणा...मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' साथ में शोक सभा की जानकारी भी दी है, जिसमें लिखा है, 'हमें यह बताते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि 6 बार के मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार, जो सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर, फिटनेस आइकन थे और 'स्प्लिट्सविला 7' में नजर आए, उनका निधन हो गया।'

जब 'स्प्लिट्सविला 7' से निकले मयंक तो रोई थीं सनी लियोनी

मयंक पवार की शोक सभा 25 फरवरी को शाम 5 से 6 बजे के बीच राणा प्रताप बाग में संगम पार्क के पास वाल्मीकि मंदिर में रखी गई है। मयंक रियलिटी शो की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। वह 'स्प्लिट्सविला 7' में हिस्सा लेने के बाद और पॉपुलर हो गए थे। मयंक जब शो से बाहर हुए, तो फैंस बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि शो की होस्ट सनी लियोनी रो पड़ी थीं और मयंक को गले लगा लिया था।

कौन थे मयंक पवार? जानिए उनके बारे में

मयंक पवार 1 जनवरी साल 1989 को पैदा हुए थे। उनका फिटनेस की दुनिया में भी काफी नाम था। अपनी फिटनेस जर्नी और बॉडी बिल्डिंग के लिए मयंक पवार लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहे। ऐसे में जब उनकी मौत की खबर आई, तो फैंस के होश उड़ गए। 23 फरवरी को मयंक की मौत हो गई, पर मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मयंक पवार ने जहां मिस्टर इंडिया का टाइटल 7 बार जीता, वहीं वह मिस्टर एशिया भी रहे थे।

चलाते थे पर्सनल ऑनलाइन कोचिंग सेंटर भी

मयंक 'एमपी फिटनेस' नाम से एक पर्सनल ऑनलाइन कोचिंग भी चलाते थे, जिसमें वह कॉन्टेस्ट की तैयारी से लेकर रैंप मॉडलिंग और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में सिखाते थे। रियलिटी टीवी की दुनिया में आने से पहले मयंक पवार ने बतौर मॉडल और फिटनेस एंथ्युजिएस्ट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 'स्प्लिट्सविला 7' में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.