विद्युत जामवाल ने याद दिलाई भगवद गीता, कुणाल कामरा को किया सपोर्ट, 'जहर घोलने वाले' KRK पर सबकी चुप्‍पी पर भड़के

Updated on 31-03-2025 02:09 PM
बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार और यंग जेनरेशन के फेरवरेट विद्युत जामवाल अपनी संजीदगी के लिए काफी मशहूर हैं। वह दो टूक शब्‍दों में अपनी बात रखते हैं। विद्युत ने एक वीडियो पोस्‍ट कर कॉमेड‍ियन कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में हाल के एक स्टैंड-अप शो 'नया भारत' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना, उनपर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा। लेकिन विद्युत जामवाल इससे खासे नाराज हैं। उन्‍होंने लगे हाथ समाज को आईना दिखाते हुए कमाल आर खान (KRK) के कुछ क्‍ल‍िप्‍स दिखाए हैं और पूछा है कि 'महिलाओं के ख‍िलाफ जहर घोलने' वाले इस शख्‍स पर एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया जाता।
कुणाल कामरा पर एक के बाद एक कई FIR दर्ज हुए हैं। उनको लेकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। विद्युत जामवाल ने 'अभिव्यक्ति की आजादी' को लेकर हमारे समाज के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाया है। एक्‍टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जो लोग कुणाल कामरा पर इतना शोर मचा रहे हैं, वो कमाल आर खान के आपत्तिजनक बयानों के लंबे इतिहास के बावजूद चुप क्‍यों हैं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अकसर ही अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने सनातन…
 09 April 2025
एक्टर और कॉन्टेंट क्रिएटर अविनाश द्विवेदी की वेब सीरीज 'दुपहिया' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो की सक्सेस के बाद अविनाश ने अपनी बीवी, एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना…
 09 April 2025
अंशुमान राजपूत, राज यादव, मणि भट्टाचार्य और तनु श्री की नई भोजपुरी फिल्‍म 'अंगना में खनके कंगना' का बेजोड़ ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बुधवार, 9 अप्रैल को 'रापचिक' यूट्यूब…
 09 April 2025
'गदर 2' की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के दो साल बाद सनी देओल बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। उनकी एक्‍शन-थ्र‍िलर 'जाट' की रिलीज को अब बस एक ही दिन बचे…
 09 April 2025
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओमपुरी की शादी अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से हुई थी। उनसे अलग होने के बाद अन्नू ने आखिरी तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया…
 09 April 2025
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी उठा-पटक भरी शादी पर बातें की। उनकी शादी किसी दूसरी महिला की वजह से टूट गई थी। सीमा ने…
 08 April 2025
'लॉक अप' और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ट्रेंड होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने सेंसेशनल डांस…
 08 April 2025
राज कुमार गुप्ता की डायरेक्टेड फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था और इसने खूब तहलका मचाया था।…
 08 April 2025
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते शुक्रवार, 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियोजेनिक शॉक के कारण उनका निधन हो…
Advt.