जल संवर्धन के साथ उसका संरक्षण आज की महती आवश्यकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 01-04-2025 12:04 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जनता को साथ लेकर प्रदेश के चहुँमुखी विकास की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण में भी प्रदेश की जनता को जोड़ते हुए उनसे सुझाव आमंत्रित किये गये। प्रदेश में सभी प्रमुख त्यौहार भी प्रदेशवासियों को साथ लेकर मनाने की शुरूआत की गई है। अब 30 मार्च से प्रारंभ हुए राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जन-भागीदारी को प्राथमिकता के साथ जोड़ा गया है। जल संकट को दूर करने बारिश के जल को अधिक से अधिक संग्रहण करने 30 मार्च से प्रांत व्यापी “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट से किया गया। इसमें राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का "जल गंगा संवर्धन" महा अभियान ग्रीष्म ऋतु में 30 जून तक 90 दिन से अधिक समय तक लगातार चलेगा। इस दौरान प्रति दिन छोटी-बड़ी जल संरचनाएं निर्मित कर लोकार्पित की जाएंगी। जल संरक्षण के इस अभियान से प्रदेश के भू-जल स्तर में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से मानवता ही नहीं समूची प्रकृति का जीवन अस्तित्व बचाए रखने के लिए पानी की बूंद-बूंद बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जल संरक्षण अभियान देशभर में एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। राज्य सरकार भी 'खेत का पानी खेत में-गांव का पानी गांव में' के सिद्धांत पर जल संरक्षण की दिशा में अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि "जल गंगा संवर्धन अभियान" में जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि "जल गंगा संवर्धन अभियान", प्रदेश में जल की प्रचुर उपलब्धता और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
भोपाल सेंट्रल जेल से पेशी के लिए अपराधियों को न्यायालय लेकर पहुंचे नेहरू नगर पुलिस लाइन से पुलिस बाल के साथ मारपीट करने के 3 आरोपियों को भोपाल जिला न्यायालय…
 10 April 2025
मप्र की करीब 550 पंचायतों को अब स्मार्ट पंचायत बनाने की तैयारी है। इस कैटेगरी में वह पंचायतें शामिल होंगी, जिनमें सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सीवेज…
 10 April 2025
हाईवे अपग्रेडेशन - केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने आज धार में भी यह मुद्दा उठाएंगे सीएम मोहन यादवराज्य सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सात ऐसे हाईवे को अपग्रेड…
 10 April 2025
प्रदेश के पहले ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करने के साथ ही इसी साल यहां सौ फीसदी सीटों को भरा जाए। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से…
 10 April 2025
ग्वालियर के खासगी बाजार में एक इमारत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक के बाद एक 5 एलपीजी सिलेंडर फटे। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो…
 10 April 2025
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन में ईवीएम का मुद्दा उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो…
 10 April 2025
कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और दो…
 10 April 2025
7 अप्रैल को पटना में 'पलायन रोको-रोजगार दो' रैली में राहुल गांधी के बयान ने संगठन को नई दिशा में ले जाने का संकेत दिया है। राहुल के इस भाषण…
 10 April 2025
वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें…
Advt.