'अमेरिका और इजरायल को पछताने पर मजबूर कर देंगे', ईरानी सेना की ट्रंप को खुली धमकी, किया आर-पार का ऐलान

Updated on 28-02-2026 05:05 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा करते हुए ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान ने इजरायल के हमले के कुछ घंटे के अंदर ही मिसाइलों से जवाबी हमला शुरू करते हुए लंबी और आर-पार की लड़ने का संकेत दिया है। ईरान ने कहा है कि उसकी आर्म्ड फोर्स हमलावरों (अमेरिका-इजरायल) को उनके किए पर पछतावे के लिए मजबूर करने को पूरी तरह तैयार हैं। ईरानी सेना ने भी कहा है कि इस लड़ाई को अब वह अंजाम तक पहुंचाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से इजरायल और अमेरिका के शनिवार सुबह हुए हमले के बाद बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आज सुबह इजरायली हमलों ने देश की एकता और राष्ट्रीय संप्रभुता को निशाना बनाया है। हमलों में अलग-अलग शहरों में डिफेंसिव इंफ्रास्ट्रक्चर और नॉन-मिलिट्री साइट को निशाना बनाया गया है।


हमलों का जवाब देना हमारा हक: ईरान

ईरानी मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के खिलाफ यूएस और इजरायल नया मिलिट्री हमला इंटरनेशनल कानून और यूनाइटेड नेशंस चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। ईरान इस हमले को इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा का साफ उल्लंघन मानता है। हम साफ करते हैं कि तेहरान निर्णायक जवाब देने का अपना कानूनी अधिकार रखता है।
तेहरान ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने हमेशा तनाव रोकने और इलाके की स्थिरता बनाए रखने के लिए सब्र दिखाया है। हमने संयम दिखाया लेकिन अब फोर्स देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और हमलावरों को उनके किए पर पछतावा कराएगी। ईरान आत्मरक्षा के अधिकार के यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत अपना बचाव करेगा।

ईरानी आर्मी ने भी दिया बयान

ईरानी सेना ने कहा कि वह इजरायल और अमेरिका को ऐतिहासिक सबक सिखाएगी। ईरान के आर्म्ड फोर्स स्पोक्सपर्सन जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा, 'हम कह चुके हैं कि इलाके में कोई भी बेस अगर इजरायल की मदद करेगा तो हम उसे टारगेट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उनका मिलिट्री ऑपरेशन दुश्मन को पूरी तरह हराने तक जारी रहेगा। IRGC का दावा है कि मिडिल ईस्ट में इजरायली और अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर शक्तिशाली हमला किया गया है और यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.