केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल छुट्टी, लेकिन शर्त भी जान लीजिए, सरकार ने संसद में बताया नियम

Updated on 08-04-2025 04:51 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी अब 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी (स्पेशल कैजुअल लीव) ले सकते हैं। हालांकि इन छुट्टियों के लिए शर्त जोड़ी गई है। ये छुट्टियां उन्हीं कर्मचारियों को मिलेंगी जो अपना अंगदान करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में कुछ भी कटौती नहीं होगी। यानी उन्हें छुट्टियां भी मिलेंगी और उतने दिनों की सैलरी भी। 42 दिन की छुट्टियों से जुड़े इन नियमों के बारे में सरकार ने संसद में भी बताया है।
हाल ही में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में इन छुट्टियों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए स्पेशल कैजुअल लीव का नियम बनाया है। यह नियम सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों को अंगदान करने पर अधिकतम 42 दिनों की स्पेशल कैजुअल लीव देने का फैसला किया है।

2023 में आया था आदेश

इन छुट्टियों के बारे में साल 2023 में आदेश आया था। यह आदेश पर्सनेल मिनिस्ट्री (Personnel Ministry) ने जारी किया था। इस आदेश के मुताबिक अंगदान करने वाले कर्मचारी को 42 दिनों तक की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि यह छुट्टी इस बात पर निर्भर नहीं करेगी कि ऑपरेशन कैसा था।

किसी भी स्थिति में 42 दिन से ज्यादा की छुट्टी नहीं मिलेगी। फिर चाहे ऑपरेशन छोटा हो या बड़ा। वहीं इन छुट्टियों के लिए डॉक्टर की मंजूरी जरूरी है। यानी बिना डॉक्टर की मंजूरी के छुट्टी नहीं मिलेगी। ये छुट्टियां अस्पताल में भर्ती होने वाले दिन से शुरू होंगी।

बढ़ाया जा सकता है समय

सरकारी नियमानुसार छुट्टियों के समय में इजाफा किया जा सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में 42 दिन से ज्यादा की छुट्टियां नहीं मिलेंगी। अगर किसी सर्जरी के लिए डॉक्टर 7 दिन की छुट्टी की मंजूरी देता और उसे बाद में लगता है कि मरीज को और छुट्टियों की जरूरत है तो वह छुट्टियों के दिनों में इजाफा कर सकता है। हालांकि इसके लिए डॉक्टर को लिखित में देना होगा।

वहीं नियमानुसार छुट्टियों उस दिन से लागू होंगी जिस दिन अंगदान करने वाला शख्स अस्पताल में भर्ती होगा। लेकिन यहां भी कुछ राहत दी गई है। अगर डॉक्टर को लगता है कि अंगदान के लिए उस शख्स की सर्जरी से पहले उसे अस्पताल में कुछ दिन भर्ती करना जरूरी है तो ऐसे मामले में छुट्टियां सर्जरी से अधिकतम एक सप्ताह पहले से उपलब्ध हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को फिर से महान बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया है। लेकिन अमेरिका में…
 17 April 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट एक बड़ा काम करने जा रही है। यह यूनिट ब्रिटेन में बैटरी बनाने का एक बहुत बड़ा कारखाना लगाएगी। इसके…
 17 April 2025
नई दिल्ली: एनआरआई निवेशक राजीव जैन की फर्म GQG पार्टनर्स ने कोलकाता की कंपनी ITC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। GQG पार्टनर्स ने मार्च तिमाही में 4.9 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इससे…
 16 April 2025
नई दिल्‍ली: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया जारी किया है। फर्म ने दिसंबर 2025 के लिए बीएसई सेंसेक्स का टारगेट घटा दिया है। हालांकि, उसका…
 16 April 2025
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 1,578 अंक उछल गया था, जबकि निफ्टी 500 अंक के फायदे में…
 16 April 2025
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट करने वाली बड़ी कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसका नाम है यूपीआई सर्कल (UPI Circle) है। इससे लोग अपने परिवार और भरोसेमंद लोगों के लिए…
 16 April 2025
नई दिल्ली: देश में पहली बार चलती ट्रेन में एटीएम लगाया गया है। इसका ट्रायल सफल रहा। यह एटीएम नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एक AC…
 16 April 2025
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस की तरफ देखते हैं। लेकिन भारत में जब पहली रेलगाड़ी चली थी तो उस समय 14 डिब्बे…
 16 April 2025
नई दिल्ली: कश्मीर में दौड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से कश्मीर पर चलनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
Advt.