शुभमन गिल को पसंद नहीं आया विराट का जश्न? जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया तीखा तंज, लोग बोले- तेवर रियल हैं
Updated on
01-05-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था। अब टीम को सीजन के 42वें मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली है। इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ ही आरसीबी के मजे ले लिए। गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच के बाद 5 फोटो पोस्ट किए। इसमें एक फोटो विराट कोहली की है, जिसमें वह गुस्से से गिल की तरफ देख रहे हैं।आरसीबी की टीम का ऑफिशियल मोटो प्ले बोल्ड है। शुभमन गिल ने अपने कैप्शन में इसका इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि उन्होंने आरसीबी को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा- प्ले होल्ड जेसन होल्डर। आज रात टीम का बोल्ड प्रदर्शन।शुभमन गिल ने पहले भी ऐसे कैप्शन लिखे हैं। 2023 सीजन में गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। इसके बाद शुभमन गिल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- डे राइडर्स।मैच के दौरान कई बार नोंक झोंक
अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच मजाकिया नोक-झोंक भी देखने को मिली। विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लिया। इसके बाद पहले उन्होंने गिल को अपने अंदाज में घूरा और आक्रामक जश्न मनाया। इससे पहले जब गिल बैटिंग कर रहे थे तो विराट ने उन्हें उकसाने की कोशिश की। दूसरे ओवर के बाद विराट गिल के पास आकर लगाकर कुछ बोल रहे थे। इस दौरान गिल के चेहरे पर हंसी थी। गिल जब डग आउट में थे तब भी विराट और उनके बीच इशारे हो रहे थे।