
ईदगाह जाने वाले नमाजियों के लिए तीन मुख्य रूट तय किए गए हैं। इनमें भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होते हुए ईदगाह और वीआईपी गेस्ट हाउस, टीबी अस्पताल होते हुए ईदगाह शामिल हैं। इन्हीं तीनों रास्तों से नमाजी पैदल या निजी वाहनों से आ-जा सकेंगे।
बसों के रूट में बड़ा बदलाव
लालघाटी से रॉयल मार्केट, मोती मस्जिद, नादरा बस स्टैंड की ओर न जाएं
इन रूट पर नो एंट्री
इन मस्जिदों में भी होगी नमाज
ईद के मौके पर ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी। इन इलाकों में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
स्थानीय लोगों के लिए अलग व्यवस्था
जो लोग नमाज अदा करने नहीं जा रहे हैं, लेकिन ईदगाह के आसपास की कॉलोनियों में जाना चाहते हैं, उन्हें नजदीकी गलियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम रहे।
भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद
ईदगाह की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर लोक परिवहन, मालवाहक, भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि लोग असुविधा से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें और निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी हो तो ट्रैफिक पुलिस के नंबर 0755-2677340, 2443850 और मोबाइल नंबर 7587602055 पर संपर्क कर सकते हैं।