मानव जीवन के लिए भक्ति मार्ग सरल और सुलभ है: ब्रह्म शंकर

Updated on 07-04-2025 12:44 PM

सूरजपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर महामना मालवीय मिशन द्वारा विरेन्द्र धुर्वे (समाज सेवी) के निवास स्थान पर गीता पाठ का आयोजन किया गया।

जिसमें गीता के अध्याय 12 का पाठ और भक्ति योग पर नगर के प्रबुद्धजनों ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर ब्रह्म शंकर सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए भक्ति का मार्ग सरल और सुलभ है।

यहां मार्मिक तथ्य यह है कि व्यक्ति जब ईश्वर के प्रति समर्पित होकर कर्म करेगा तो कोई गलत कार्य नहीं करेगा। चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार, व्यभिचार आदि का भाव व्यक्ति में आयेगा ही नहीं जिससे समाज की बुराई मिट जायेगी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रकाश कश्यप ने कहा कि परिवारिक सौहार्द आज बिगड़ते जा रहा है। मोबाइल और टेलीविजन के प्रभाव से परिवार के सदस्य आपस में बातें नहीं करते।

इस विषय पर चिंतन करने की जरूरत है। कार्यक्रम में ललित मोहन तिवारी, पं. दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम नारायण शर्मा राज कुमार गुप्ता आर एन अवस्थी जय प्रकाश चौबे ने भी विचार रखा। विरेन्द्र धुर्वे ने कहा कि सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के लिए ऐसी गोष्ठीयां लाभदायक है। गीता पाठ का आयोजन इतनी सरलता से होना अवश्य भगवान श्री कृष्ण का कृपा है ।

विद्वत समाज जहां अपना चरण रखता है वहां की भूमि पवित्र हो जाती है आज यह सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मै और मेरा परिवार महामना मालवीय मिशन संस्था का आभारी हैं।

कार्यक्रम में सचिदानंद पान्डेय, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, राज नारायण द्विवेदी, अशोक सोनकर चन्दा कश्यप जागृति कश्यप प्रगति कश्यप आदि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2025
दुर्ग। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ.…
 15 April 2025
अम्बिकापुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु…
 15 April 2025
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में शामिल हुए। इस दौरान…
 15 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में…
 15 April 2025
बेमेतरा। जिले में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य…
 15 April 2025
रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह बदलाव…
 15 April 2025
रायपुर।  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…
 15 April 2025
लीडरशिप स्किल्स पर आधारित एक इंटरैक्टिव एक्टिविटी में सभी प्रतिभागियों को टीमों में बाँटकर पोस्टर और भाषण गतिविधि करवाई गई, जिससे उन्हें टीमवर्क, समय प्रबंधन और प्रभावी संवाद की शक्ति…
 15 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम से सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया…
Advt.