अमेरिकी कंपनी बोइंग को मिली अब तक की सबसे बड़ी डील, शेयर बना रॉकेट

Updated on 15-05-2025 05:27 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। इससे निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है। यह सौदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोहा यात्रा के दौरान हुआ। इसके मुताबिक कतर एयरवेज बोइंग से 200 अरब डॉलर से ज्यादा 160 विमान खरीदेगा। इस खबर आने के बाद कंपनी के शेयरों में 2.7% की तेजी आई और यह 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

ट्रंप ने बताया कि कतर एयरवेज ने 200 अरब डॉलर से ज्यादा के 160 बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कतर के अमीर के साथ दोहा में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कहा, 'यह 200 अरब डॉलर से ज्यादा का सौदा है जिसमें 160 जेट विमान हैं। यह बहुत अच्छा है और बोइंग के इतिहास में जेट विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर है। यह बहुत बड़ी बात है।' समझौते में रक्षा सहयोग भी शामिल है। कतर अब अमेरिका से MQ-9B ड्रोन भी खरीदेगा।

ट्रंप को गिफ्ट

अमेरिका और कतर के रिश्ते हाल में तब चर्चा में आए जब खाड़ी देश ने ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का एक लग्जरी विमान देने का प्रस्ताव रखा था। यह विमान पहले एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल होना था लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह ट्रंप के निजी इस्तेमाल के लिए होगा। कतर के शाही परिवार को दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक माना जाता है। इस परिवार की नेटवर्थ 335 अरब डॉलर है। मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 2013 में गद्दी पर बैठे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
 19 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
 19 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
 19 May 2025
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
 19 May 2025
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…
Advt.