भारतीय मोटर व्हीकल सेक्टर से आई बड़ी खबर, रेनो ने खरीदी निसान की पूरी हिस्सेदारी

Updated on 01-04-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: फ्रांस हेडक्वार्टर वाली मोटर व्हीकल बनाने वाली रेनो (Renault) ने भारतीय ज्वाइंट वेचर कंपनी में निसान (Nissan) की 51% हिस्सेदारी खरीदने वाली है। इस कंपनी का नाम रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL) है। अब रेनो इस कंपनी की पूरी मालिक बन जाएगी। यह सौदा सोमवार को घोषित किया गया। इसमें कितनी रकम का लेनदेन हुआ है, यह नहीं बताया गया है। लेकिन, दोनों कंपनियों के बीच भारत में आगे कैसे काम होगा, इस पर एक समझौता हुआ है। निसान कंपनी RNAIPL से गाड़ियां खरीदना जारी रखेगी।

हो गया समझौता

RNAIPL की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक रेनो ग्रुप और निसान ने एक शेयर खरीदने का समझौता किया है। इसके अनुसार, कंपनी की ऑनरशिप रेनो ग्रुप को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस सौदे के बाद, रेनो ग्रुप RNAIPL की पूरी मालिक होगी। दोनों कंपनियां अभी चल रहे प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करना जारी रखेंगी। साथ ही, भारत में आगे भी मिलकर काम करने के लिए सहमत हुई हैं।

निसान का क्या है कहना


निसान ने कहा है कि वह भारत में गाड़ियां बनाने और उन्हें दूसरे देशों में भेजने के लिए RNAIPL का इस्तेमाल करती रहेगी। कंपनियों ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है। समझौते में यह बताया गया है कि अभी कौन-कौन से प्रोजेक्ट चल रहे हैं और रेनो और निसान भारत में आगे कैसे काम करेंगी।

आगे की क्या है योजना

दोनों कंपनियां मिलकर रेनो निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया (RNTBCI) को चलाती रहेंगी। निसान की RNTBCI में 49% हिस्सेदारी रहेगी, जबकि रेनो ग्रुप के पास 51% हिस्सेदारी होगी। RNAIPL निसान की गाड़ियां बनाती रहेगी, जिसमें नई निसान मैग्नाइट भी शामिल है। यह फैक्ट्री भारत में निसान के विस्तार योजनाओं के लिए बहुत जरूरी है। रेनो ग्रुप, अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी कंपनी एम्पीयर के जरिए, निसान के लिए 2026 से टिंगो गाड़ी का एक नया मॉडल बनाएगी। निसान इस छोटी गाड़ी (A-सेगमेंट) को डिजाइन करेगी। इससे रेनो को दूसरे देशों में अपना कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा। निसान भारत में अपनी मौजूदगी बनाए रखेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने पर ध्यान देगी।

रेनो ग्रुप का क्या है कहना


रेनो ग्रुप के CEO, लूका डी मेओ ने कहा, "निसान के साथ लंबे समय से पार्टनर होने और उसके मुख्य शेयरधारक होने के नाते, रेनो ग्रुप चाहता है कि निसान जल्द से जल्द अपनी परफॉर्मेंस सुधारे। हमने मिलकर यह पता लगाने की कोशिश की कि निसान की रिकवरी में कैसे मदद की जाए और रेनो ग्रुप के लिए फायदेमंद मौके कैसे बनाए जाएं।"

कब पूरा होगा सौदा


इस सौदे के 2025 की पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। इस सौदे के पूरा होने के बाद, RNAIPL को रेनो ग्रुप के वित्तीय रिकॉर्ड में शामिल कर लिया जाएगा। रेनो को उम्मीद है कि 2025 में उसे लगभग 200 मिलियन यूरो का फायदा होगा। यह सौदा 2025 की पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे नई गाड़ियां लॉन्च करने और उनमें निवेश करने की योजना में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट और एक्टिवेट करने के लिए फेस ऑथंटिकेशन टेक्नॉलजी की सुविधा शुरू की है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने…
 09 April 2025
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में…
 09 April 2025
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है और यह चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और…
 09 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा…
 09 April 2025
नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पिछले महीने चीन का दौरा किया था। वहां उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत…
 09 April 2025
नई दिल्‍ली: रेखा झुनझुनवाला दिग्गज निवेशक हैं। कई निवेशक उनके पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं। झुनझुनवाला ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान केनरा बैंक को अपने पोर्टफोलियो में…
 08 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी अब 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी (स्पेशल कैजुअल लीव) ले सकते हैं। हालांकि इन छुट्टियों के लिए शर्त जोड़ी गई है। ये छुट्टियां उन्हीं कर्मचारियों को मिलेंगी…
 08 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से उनके खास दोस्त एलन मस्क कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चीन पर लगाए टैरिफ को लेकर दिखाई दे रही है।…
 08 April 2025
नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन देश में केवल 0.1 फीसदी आबादी के बाद 10 लाख डॉलर यानी 8.6…
Advt.