एयर इंडिया का बॉस होता दगाबाज तुर्की का यह आदमी, पाकिस्तान और अल कायदा से था 'कनेक्शन'

Updated on 15-05-2025 05:25 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन भी दिए थे जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉयकॉट तुर्की कैंपेन चल रहा है। भारत और तुर्की के बीच खासकर एविएशन सेक्टर में काफी गहरे रिश्ते रहे हैं। कुछ साल पहले एयर इंडिया ने तुर्की के इल्कर अइसी को अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया था। लेकिन उन पर पाकिस्तान और अल कायदा से संबंध रखने के आरोप लगे थे। इस कारण उन्होंने यह पद ठुकरा दिया था।

अब टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया ने फरवरी 2022 में अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया था और उन्होंने उसी साल अप्रैल में यह पद संभालना था। उन्हें टर्किश एयरलाइन को संकट से उबारने का श्रेय दिया जाता है। वह 2015 से 2021 तक इस एयरलाइन के चीफ रहे। अइसी की एयर इंडिया के सीईओ की नियुक्ति पर एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वह इल्कर विमानन उद्योग के लीडर हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तुर्की एयरलाइंस का नेतृत्व किया और उसे खूब सफलताएं दिलाईं। वह एयर इंडिया को नए युग में ले जाएंगे।

क्या थे आरोप

लेकिन जल्दी ही अईसी आरोपों में घिर गए। अइसी को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन का करीबी माना जाता है। करीब दो दशक पहले वह एर्दोगन के एडवाइजर रहे थे। तब एर्दोगन इस्तांबुल के मेयर थे। नवंबर 2018 में जब अइसी की शादी हुई थी तो उसमें एर्दोगन ने भी शिरकत की थी। एक रिपोर्ट में अइसी और अल कायदा के एक कथित फाइनेंसर के बीच कनेक्शन का दावा किया गया था। उन पर पाकिस्तान और अल कायदा से संबंध होने के आरोप लगे थे।

इसके बाद खबर आई कि अइसी के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में केंद्रीय गृह मंत्रालय रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से मदद ले सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि यह नियमित प्रक्रिया है जब किसी विदेशी नागरिक को किसी भारतीय कंपनी का सीईओ नियुक्त किया जाता है तो ऐसी जांच होती ही है। एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का समर्थन किया है। वह कई बार कह चुके हैं कि कश्मीर मामले पर तुर्की हमेशा पाकिस्तान का साथ देगा।

क्यों किया किनारा

इस बीच 1 मार्च 2022 के अइसी ने खुद ही एयर इंडिया का बॉस बनने से इन्कार कर दिया। अइसी ने कहा कि भारतीय मीडिया में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे थे। अइसी ने कहा, 'मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि इस तरह के माहौल में इस ऑफर को स्वीकार करना सही फैसला होगा। टाटा ग्रुप ने फरवरी में मेरी नियुक्ति की घोषणा की थी और मुझे एक अप्रैल से पद संभालना था। मैंने भारी मन से यह फैसला किया है। मैं एयर इंडिया और टाटा ग्रुप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
 19 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
 19 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
 19 May 2025
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
 19 May 2025
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…
Advt.